हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: होली-रमजान पर नेता-प्रशासन के बयानों के मायने क्या? UP में 2027 का बेस तैयार कर रही है BJP?

Video: उत्तर प्रदेश में इन दिनों होली और जुमा की नमाज को लेकर काफी विवाद चल रहा है। संभल के CO के जुमा की नमाज के बयान के बाद कई नेताओं के भी बयान सामने आए हैं। जानिए इन बयानों के क्या मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Video: 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन जुमा है, जिसको लेकर नेताओं के बयान सामने आए। कई जगह पर होली को देखते हुए जुमे की नमाज के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई कि वह अपने घरों के आसपास वाली मस्जिद में ही नमाज पढ़ने की कोशिश करें। इस विवाद के बीच ही बलिया से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह का बयान भी सामने आया कि अस्पतालों में मुस्लिमों के लिए अलग वार्ड बनाया जाए। इन सब बयानों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी 2027 के चुनाव के लिए अपना एक बेस तैयार कर रही है?

यूपी के संभल में CO अनुज चौधरी का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि साल में 52 जुमें आते हैं, जबकि होली सिर्फ एक बार आती है। जिस भी मुसलमान को लगता है कि होली के रंगों से उनकी आस्था को ठेस पहुंचेगी, तो वह इस दिन घर के अंदर ही रह सकता है। इसके बाद एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आए। इस वीडियो में पूरा मामला समझिए।

ये भी देखें: Video: ‘घर में रहें मुसलमान, बाहर निकले तो लगेगा रंग’, BJP विधायक ने क्यों गिनाए जुमे के दिन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola