हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: आखिर क्यों यूपी की हॉटसीट बनी मिल्कीपुर? जानें क्या है जातीय समीकरण?

Milkipur Bypolls 2025 Latest Update: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस चुनाव में सभी पार्टियां जातीय समीकरण साधने की कोशिश में लगी हैं। तो आइए जानते हैं मिल्कीपुर का जातीय समीकरण क्या है?

विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज। (File Photo)

Milkipur Bypolls 2025 Latest Update: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को मिल्कीपुर में उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है। वहीं 8 फरवरी को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही यह सीट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैजाबाद से सपा सासंद अवधेश प्रसाद इस सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और अब सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

मिल्कीपुर के उपचुनाव में जातीय समीकरणों की अहम भूमिका रहने वाली है। बता दें कि मिल्कीपुर में कुल 3,40,820 मतदाता हैं। इनमें से 60 हजार ब्राह्मण, 55 हजार यादव, 55 हजार पासी, 50 हजार दलित, 30 हजार मुस्लिम और 25 हजार राजपूत हैं। मिल्कीपुर का पूरा जातीय समीकरण समझने के लिए देखें यह वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola