Yogi Adityanath की तारीफ करने वाले जज पर उठे सवाल, CJI तक पहुंचा मामला

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: हाल ही में बरेली के एक जज रवि कुमार दिवाकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की जिस वजह से उनकी शिकायत CJI चंद्रचूड़ को कर दी गई।

CM Yogi Aditya Nath on Bangladesh Crisis

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath: बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर की CJI चंद्रचूड़ से शिकायत की गई।ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन ने CJI चंद्रचूड़ को जज दिवाकर के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। रवि कुमार दिवाकर ने हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ करते हुए कहा कि सत्ता में धार्मिक व्यक्ति अच्छे परिणाम देता है। CJI चंद्रचूड़ को लिखे लेटर में यह मांग की गई है कि जज दिवाकर के विवादास्पद, पूर्वाग्रहपूर्ण, कट्टर और असंवैधानिक बयान निष्कर्ष और निर्देश वाले आदेश को रिकॉर्ड से हटा दिया जाए। इसके अलावा यह मांग भी की गई कि अकादमी में कौशल विकास समेत न्यायाधीश के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ