
Video: 10 लाख के दो बकरे, फिर भी बेचने को क्यों तैयार नहीं मालिक? डाइट चार्ट जानकर हैरान रह जाएंगे
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Video: भारत में ईद-उल अजहा का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। इसे आमतौर पर बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान, ऐसे बकरों की खबरें सामने आने लगती हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ऐसे बकरों का एक जोड़ा है, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये है। यानी एक बकरे की कीमत 5 लाख रुपये लगाई गई है। इसके बावजूद भी बकरों का मालिक उनको बेच नहीं रहा है। उनका कहना है कि वह इनकी कुर्बानी घर पर ही करेंगे, किसी और को नहीं बेचेंगे। बकरों के मालिक ने अपने बकरों के रूटीन, वह क्या खाते हैं, इसकी जानकारी दी।
बकरों के मालिक शकील का कहा कहना है कि बकरे कूलर की हवा में रहते हैं। चना, गेहूं और पत्तियां खाते हैं। साथ ही इनको कई किलो दूध भी पिलाया जाता है। शकील ने बताया कि ये बकरे मेवाती हैं, इनकी उम्र 2 साल हो गई है। इनका वजन करीब 180 किलोग्राम है। वह कहते हैं कि इनके लिए 10 लाख रुपये से भी ज्यादा का ऑफर दे रहे हैं, लेकिन वह इन्हें बेचना नहीं चाहते, क्योंकि वह इनकी कुर्बानी अपने घर पर ही करेंगे। यह बकरे सुबह में 2 किलो चना खाते हैं। उसके बाद एक बकरे को फिर ढाई किलो दूध पिलाया जाता है। खल के अंदर दूध मिलाकर इन्हें खिलाया जाता है। इसके बाद सेब का मुरब्बा और मुनक्का की चटनी भी दी जाती है।
ये भी देखें: ‘पाकिस्तान के न्यूक्लियर हमले से पहले कर देंगे ये काम’, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद का Exclusive Interview
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: