हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: क्या ट्रंप की जीत के बाद बांग्लादेश में होगा तख्तापलट? शेख हसीना को लेकर लग रहे ये कयास

US Presidential Election Result: यूएस राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की है। डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हार का मुंह देखना पड़ा है। अब ट्रंप की वापसी के बाद बांग्लादेश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

US Presidential Election Result 2024: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो चुका है। चुनाव में पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को करारी शिकस्त दी है। ट्रंप ने चुनाव के दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडेन और उनके प्रशासन पर तीखे हमले बोले। ट्रंप के ऊपर जानलेवा हमले भी हुए। लेकिन ट्रंप सहानुभूति के तौर पर लोगों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे। ट्रंप ने चुनाव के दौरान कई मुद्दे उठाए। बेरोजगारी और अमेरिका में अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया, जो कामयाब रहा।

अमेरिका के इतिहास में ट्रंप की वापसी के बाद रिकॉर्ड बन गया है। 135 साल में पहली बार कोई पूर्व राष्ट्रपति हार के बाद जीतने में कामयाब रहा है। अब ट्रंप की जीत के बाद बांग्लादेश में तख्तापलट होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा है कि शेख हसीना की वापसी बांग्लादेश की सत्ता में होने जा रही है। सच्चाई क्या है, इस बारे में विस्तार से जानते हैं? देखिए यह खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola