---विज्ञापन---

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना तय; मतगणना के परिणामों पर देखें ताजा अपडेट

US President Election Result: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव मतगणना चल रही है। डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला है, लेकिन शुरुआती रुझानों से ही ट्रंप काफी आगे चल रहे हैं। बहुत अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। आइए अब तक के चुनाव परिणामों पर एक नजर डालते हैं...

---विज्ञापन---

US President Election Result Latest Report: दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक अमेरिका को आज 47वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। आज राष्ट्रपति चुनाव मतगणना चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन शुरुआती रुझानों से ही ट्रंप बढ़त बनाए हुए हैं। देश में 50 राज्य हैं और इनमें से 7 स्विंग स्टेट्स हैं। यह स्विंग स्टेट्स की जीत तय करेंगे।

अब तक के ताजा आंकड़े ट्रंप के पक्ष में जा रहे हैं। ट्रंप कई राज्यों में जीत दर्ज कर चुके हैं और स्विंग स्टेट्स में भी आगे चल रहे हैं। हालांकि कमला हैरिस में दुनियाभर में मशहूर अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में जीत दर्ज की है, लेकिन ट्रंप का अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनना तय है। 7 स्विंग स्टेट्स में एरिज़ोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं। अगर इन सातों स्टेट्स में ट्रंप को 270 या इससे ज्यादा वोट मिल गए तो वह राष्ट्रपति बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

आइए अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के ताजा आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं…

First published on: Nov 06, 2024 01:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola