---विज्ञापन---

America में Trump जीत की ओर…Swing States में किसका जोर? Sanjeev Trivedi से समझिए

Video: इस समय पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका पर हैं। अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश कहा जाता है। आज इस देश को आज नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप हैं।

---विज्ञापन---

Video: अमेरिका में  5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया गया। इसके बाद अब अमेरिका में 4 चार साल किसकी सत्ता होगी? इसका जवाब जल्द ही मिल जाएगा। क्योंकि चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप में से किसी एक की जीत का ऐलान किया जा सकता है। शुरुआती पोल के रुझानों में कमला हैरिस की जीत का दावा किया जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा बाजी पलट गई। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है जिसमें इस वक्त राष्ट्रपति की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं।

बुधवार दोपहर 12:00 बजे तक का आंकड़ा देखें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति 247 चुनावी वोटों में आगे चल रहे हैं और 27 से ज्यादा राज्यों में जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं, डेमोक्रेट कमला हैरिस 214 इलेक्टोरल वोटों पर आगे चल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए किसी एक उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करना जरूरी होता है।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Israel के Gollan Heights में घुसा Iran का Drone, Lebanon से दागी गई दर्जनों Missile

First published on: Nov 06, 2024 01:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola