हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: UP T20 League में आया समीर रिजवी का तूफान, प्वाइंट टेबल में हुआ बदलाव

UP T20 League: यूपी टी20 लीग में समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद प्वाइंट टेबल में बदलाव देखने को मिला। फिलहाल रिंकू सिंह की टीम टॉप पर बनी हुई है।

विज्ञापन
UP T20 League sameer rizvi

UP T20 League 2024: आईपीएल के और टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों उत्तर प्रदेश में चल रही यूपी टी20 लीग में धमाल मचा रहे हैं। रिंकू सिंह और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों का बल्ला इस लीग में जमकर चल रहा है। शुक्रवार 30 अगस्त को यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

मैच में समीर रिजवी ने 16 गेंदों पर 33 रन बना डाले थे। जिसके चलते इस मैच को कानपुर ने 7 विकेट से जीत लिया था। इसके साथ ही प्वाइंट टेबल में भी उलटफेर देखने को मिला है। फिलहाल प्वाइंट टेबल में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। इसमें कप्तान रिंकू सिंह का अहम रोल रहा है। दूसरे नंबर पर काशी रुद्रा की टीम मौजूद है तो वहीं तीसरे नंबर पर समीर रिजवी की टीम कानपुर सुपरस्टार्स है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी..

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola