UP T20 League 2024
विज्ञापन

Video : UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का गजब कारनामा, आज होगा बड़ा फैसला 

UP T20 League 2024 में रिंकू सिंह की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया है। 

UP T20 League 2024 में दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-1 मैच में लखनऊ फाल्कन्स और रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 रन से रोमांचक जीत हासिल की।

इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि, लखनऊ फाल्कन्स के पास भी अभी एक और मौका बचा हुआ है कि वो क्वालीफायर-2 मैच में जीत हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल मैच का टिकट हासिल करे। वहीं, दूसरी ओर इलिमिनेटर मैच में कानपुर की टीम ने जीत हासिल कर क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई किया है। आज शाम लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल मैच खेलेगी। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ