हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UP पुलिस सिपाही परीक्षा देकर बाहर आया अभ्यर्थी बोला, 'कठिन पेपर से नहीं, लीक से डर लगता है'

UP Police Constable Recruitment Exam 2024: यूपी में आज सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 की शुरुआत हो गई। यह परीक्षा पूरे 5 दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की है।

विज्ञापन
UP Police Constable Exam 2024

UP Police Constable Recruitment Exam 2024: यूपी में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन है। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्त सख्ती रही। कानपुर, लखनऊ से लेकर बनारस तक सभी परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद बंदोबस्त देखने को मिले। इस बीच परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी ने कहा कि पेपर बहुत बेहतर तरीके से हुआ। प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ रही। सभी लोगों ने बहुत सहयोग किया। पेपर भी बहुत अच्छा हुआ है। नकल की कोई आशंका हो ही नहीं सकती है। बहुत ही शानदार व्यवस्था प्रशासन की थी। अभ्यर्थी ने कहा कि सख्त रूप से पेपर करवाया गया।

अभ्यर्थी को जब नकल से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि हम लोगों के जुते भी उतरवा लिए गए इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यवस्था कितनी सुदृढ थी। इस दौरान अभ्यर्थी ने कहा कि पेपर बहुत ही अच्छा था लेकिन लीक ना हो यह जरूरी है, देखें पूरा वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें