हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चुनाव जीत गए फिर भी संसद नहीं पहुंच पाएंगे यूपी के ये नेता! क्यों खतरे में पड़ी सांसदी?

UP MPs Crisis: हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे नेताओं को भी जीत मिली है जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं और आरोप तय हो चुके हैं। अगर इन नेताओं को किसी मामले में सजा सुनाई जाती है तो उनकी संसद की सदस्यता जा सकती है।

विज्ञापन
Afzal Ansari, Chandrashekhar And Imran Masood

UP MPs Facing Criminal Cases : लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आ गए थे। लेकिन, चुनाव में जीत हासिल करने वाले उत्तर प्रदेश के कुछ नेता ऐसे हैं जिनकी सांसदी खतरे में नजर आ रही है। ये वो नेता हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। अगर अगले 5 साल में इन्हें सजा सुना दी जाती है तो उन्हें संसद की अपनी सदस्यता से हाथ धोना पड़ेगा। बता दें कि ऐसे सांसद जिनके खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं उनमें से ज्यादातर विपक्ष के हैं।

ऐसे नेताओं में गाजीपुर सीट से जीते अफजाल अंसारी, नगीना से जीतने वाले चंद्रशेखर, जौनपुर से जीतने वाले बाबू सिंह कुशवाहा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी को हराने वाले राम भुआल निषाद और सहारनपुर से जीते इमरान मसूद जैसे नाम शामिल हैं। कई के खिलाफ 1 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। देखना यह है कि इनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में कब तक फैसला सुनाया जाता है। इस खतरे में फंसे सांसदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखिए यह स्पेशल वीडियो स्टोरी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola