हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

13 कैंडिडेट, 9 नए चेहरे... UP में BJP ने क्यों काटा दिग्गजों का टिकट?

UP BJP Candidates List: यूपी के लिए जारी बीजेपी की दूसरी लिस्ट ने सभी को चौंका दिया। इस लिस्ट में कुल उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें से 9 नए चेहरे हैं। बीजेपी ने कई सांसदों का टिकट काट दिया है।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की 13 प्रत्याशियों की लिस्ट में 9 नए चेहरे

UP Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: बीजेपी ने 24 मार्च को यूपी के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम गायब है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। बीजेपी ने कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, बहराइच और बदायूं में नए चेहरे उतारे हैं। जिन नेताओं का टिकट कटा है, उनमें वरुण गांधी, संघमित्रा मौर्य और संतोष गंगवार जैसे नेता शामिल हैं। इससे पहले जारी की गई 51 प्रत्याशियों की लिस्ट में केवल चार नए चेहरों को मौका दिया गया था।

बीजेपी ने पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, बदायूं से संघमित्रा मौर्य की जगह दुर्विजय सिंह शाक्य, गाजियाबाद से वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग, बरेली से संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल सिंह गंगवार, कानपुर से सत्यदेव पचौरी की जगह रमेश अवस्थी, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल की जगह अरुण गोविल, हाथरस से राजीव वाल्मीकि की जगह अनूप वाल्मीकि, बारांबकी से उपेंद्र रावत की जगह राजरानी रावत और बहराइच से अक्षयवर लाल गोंड की जगह अरविंद गोंड को प्रत्याशी बनाया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola