UP BJP State President Bhupendra Chaudhary

UP में भाजपा की हार के 6 कारण, भूपेंद्र चौधरी ने PM मोदी को सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट

UP Election Review Report Submitted: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के कारण सामने आ गए हैं। प्रधानमंत्री को रिपोर्ट सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई दिन की जांच और बातचीत के बाद रिपोर्ट तैयार करके प्रधानमंत्री को दी।

UP Lok Sabha Election 2024 Review Report: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। प्रदेश के सभी 6 एरिया वेस्ट UP, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, गोरखपुर, काशी में भाजपा चुनाव हारी। वोट प्रतिशत में 8 प्रतिशत की कमी आई। वेस्ट UP और काशी की 28 में से सिर्फ 8 सीटें भाजपा ने जीतीं। ब्रज एरिया की 13 में से 8 सीटें भाजपा जीती। गोरखपुर में 13 में से 6, अवध में 16 में से 7, कानपुर-बुंदेलखंड में 10 में से केवल 4 सीटें भाजपा की झोली में आईं।

विज्ञापन

सबसे बड़े प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हार के कारण तलाशने के आदेश दिए। इस बीच उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट और भाजपा के संगठन में बदलाव के चर्चे शुरू हुए। इससे पहले भाजपा की हार के कारण तलाशने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी गई, जिन्होंने हाईकमान को 15 पेज की स्पेशल रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की हार के एक नहीं 5 से ज्यादा कारण बताए गए हैं। आइए देखते हैं News24 की स्पेशल रिपोर्ट और जानें चुनाव में भाजपा की हार के कारण…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ