kapil-sibal

Video: कांवड़ यात्रा नेमप्लेट पर भड़के कपिल सिब्बल, मोदी-योगी पर साधा निशाना

UP Kanwar Yatra Nameplate Controversy : यूपी में कांवड़ यात्रा नेमप्लेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसे लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से आम आदमी का कोई लेना-देना नहीं है।

UP Kanwar Yatra Nameplate Controversy : यूपी में कांवड़ यात्रा नेमप्लेट को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर पहले से घिरी योगी सरकार पर अब विपक्ष हमलावर है। सीएम योगी ने कांवड़ियों के रास्तों पर स्थित दुकानों के सामने नेमप्लेट लगाने का फरमान जारी किया है। इसे लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार पर निशाना साधा है।

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर जो राजनीति हो रही है, वो भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में नहीं ले जाएगी। अगर भारत को विकसित बनाना है तो प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्रियों को ऐसे मुद्दे नहीं उठाने चाहिए, जिन पर सिर्फ राजनीति होती है। आम आदमी का इन मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे मुद्दे बाद में संसद में उठाए जाएंगे, जिससे आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के मुद्दों पर वहां चर्चा नहीं हो पाएगी। मैं खासकर यूपी और उत्तराखंड के सीएम से कहना चाहूंगा कि इसे रोकें। कांवड़ यात्रा पहले भी होती रही है। जो लोग यात्रा पर जाते हैं, उन्हें सब पता होता है कि कहां खाना है और कहां नहीं खाना है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ