हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: इन्फ्लूएंसर्स को लाखों की सैलरी तो सजा भी, जानें क्या है UP सरकार की नई डिजिटल नीति?

UP Government New Digital Media Policy: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई डिजिटल नीति लागू करने का ऐलान किया है। इससे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की बल्ले-बल्ले हो गई है। हालांकि इनाम के साथ-साथ इसमें सजा का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (File Photo)

UP Government New Digital Media Policy: उत्तर प्रदेश सरकार की नई डिजिटल नीति काफी चर्चा में है। यूपी सरकार ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को 20 हजार से 8 लाख रुपये तक हर महीने देने का ऐलान किया है। यूपी सरकार के इस ऐलान से युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि यह रकम पाना इतना आसान नहीं है। डिजिटल नीति में इनाम के साथ-साथ सजा सुनाने का भी प्रावधान है। नियमों का उलंल्घन करने पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

यूपी सरकार की नई डिजिटल नीति के अनुसार ट्वीटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर सरकार की नीतियों से जुड़ी जानकारी साझा करने पर हर महीने 20 हजार से 8 लाख तक की रकम दी जाएगी। फॉलोवर्स और व्यूज के हिसाब से यूपी सरकार ये रकम देगी। 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स वाले लोग इसके लिए आवेदन करने के हकदार हैं। हालांकि अगर किसी ने वीडियो में राष्ट्रविरोधी बयान दिया तो उसे 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सज सुनाई जा सकती है। पूरी जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola