Video: क्या इस्तीफा देंगे रेल मंत्री? एक और रेल हादसे पर घिरी सरकार, विपक्ष ने उठाए सवाल

Dibrugarh Express Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज हुए रेल हादसे के बाद विपक्ष पूरी तरह से केंद्र पर हमलावर है। मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की जा रही है। इस घटना को लेकर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा और क्या अब रेल मंत्री इस्तीफा देंगे… ये जानने के लिए देखिए ये स्पेशल वीडियो स्टोरी।

UP Gonda Train Accident

UP Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज हुए रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल में हुए इस दूसरे रेल हादसे ने विपक्षी नेताओं को सरकार पर सवाल उठाने का मौका भी दे दिया है। बता दें कि गुरुवार की दोपहर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच अचानक पटरी से उतर गए। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। वहीं, इस हादसे के बाद से ही विपक्ष केंद्र सरकार और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर हमलावर नजर आ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटनाक्रम को लेकर रेव मंत्री को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यूपी में एक और रेल हादसा। शर्म करो अश्विनी वैष्णव। जुमला सरकार के 10 साल बाद भारतीय रेलवे इमरजेंसी रूम में है। वहीं, कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं रही। कांग्रेस ने एक पोस्ट में लिखा कि यह हादसा मोदी सरकार की लापरवाही बयान कर रहा है। एक ओर देश में रेल हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे और हमारे रेल मंत्री रील बनाने में व्यस्त हैं। देखिए ये पूरा वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ