यूपी उपचुनाव डेट में बदलाव से किसे फायदा तो किसे नुकसान, देखें Video

UP By Election Date Change : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने त्योहार को लेकर यह फैसला किया। अब सवाल उठता है कि चुनाव की डेट बदलने से किस पार्टी को फायदा मिलेगा और किसे नुकसान?

Akhilesh Yadav-CM Yogi

UP By Election Date Change : यूपी उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। अब 13 नवंबर के बजाए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। डेट बदलने से किसे फायदा होगा तो किसे नुकसान? वीडियो में देखें सबकुछ।

इस बार कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को पड़ रही है, जिस दिन हिंदुओं में गंगा स्तान करने का बड़ा महत्व है। ऐसे में भाजपा का मानना है कि स्नान करने वालों के यात्रा में होने से उनके वोटर मतदान नहीं कर पाएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने पहले ही 6 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए थे, जिसमें बीजेपी पिछड़ गई। ऐसे में सपा प्रत्याशियों की तुलना में भाजपा उम्मीदवारों को प्रचार के लिए कम समय मिल पाया था। महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारों की लिस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम है। ऐसे में अब सीएम योगी को यूपी उपचुनाव में प्रचार करने का मौका मिल जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ