Video: CM योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' के विरोध में सपा ने दिया ये नया नारा

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर जुबानी जंग जारी है। सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे के नारे के विरोध में समाजवादी पार्टी ने भी नया नारा दिया।

Akhilesh Yadav-CM Yogi

UP By Election 2024 : यूपी में उपचुनाव की तैयारी जोरशोर चल रही है और राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इस बीच हरियाणा चुनाव का नारा ‘बटेंगे तो कटेंगे’ अब यूपी उपचुनाव में तूल पकड़ रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस नारे के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जुड़ेंगे तो जीतेंगे का नया नया दिया। इस पर बीजेपी ने पटलवार किया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

बीजेपी ने कहा कि जो हमेशा बांटने का प्रयास करते रहे हैं, वे आज जोड़ने की बात कर रहे हैं। सीएम योगी ने जब बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया, अब सब जोड़ने की बात कर रहे हैं। सबको जोड़ने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करना होगा और सबको साथ लेकर चलना होगा। सिर्फ दिखावे के लिए पोस्टर लगा देने से ये नहीं होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ