---विज्ञापन---

Video: UP उपचुनाव के बीच Muslim Voters का हंगामा, SP प्रत्याशियों ने लगाई पुलिस की क्लास

Video: UP उपचुनाव के बीच सपा के कई नेताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके उन्होंने कई वीडियो भी शेयर किए हैं। इन वीडियो में पुलिस और वोटर्स के बीच बहस होती देखी जा सकती है।

Video: उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव जारी है, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही हैं। इस बीच कई जिलों से मुस्लिम वोटर्स के बीच हंगामे की भी खबरें सामने आ रही हैं। कानपुर के सीसामऊ में जमकर हंगामा हुआ, जहां पर मुस्लिम वोटर्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वोटर्स का कहना है कि वोट से पहले उनकी आईडी चेक की जा रही है, जिसके बाद उनको वोट नहीं डालने जिया जा रहा है।

---विज्ञापन---

वोटर्स के अलावा सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर पोस्ट किया है। नसीम सोलंकी ने आरोप लगाया कि पुलिस की अभद्रता के कारण कई मुस्लिम महिलाएं बिना वोट डाले ही लौट रही हैं। इसके अलावा सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने भी मुस्लिम बहुल चमनगंज का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पुलिस लोगों की भीड़ को खदेड़ती हुई दिखाई दे रही है।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या, मां बोली- BJP को वोट देने की बात पर मार डाला

First published on: Nov 20, 2024 02:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola