Video: क्या मिल्लीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे अवधेश प्रसाद के बेटे? सांसद ने किया खुलासा

UP BY Election 2024 : यूपी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अखिलेश यादव ने की। इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई।

awadhesh-prasad

UP BY Election 2024 : यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होना वाला है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनाव की रणनीति बना रही हैं। इन 10 सीटों में से सबसे हॉट सीट मिल्कीपुर है, जहां अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजीत प्रसाद के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि, अभी तक सपा ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें अवधेश प्रसाद के साथ उनके बेटे अजीत प्रसाद भी मौजूद थे। अवधेश प्रसाद ने कहा कि बैठक में संकल्प लिया गया कि उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जमानत जब्त करा देंगे। उन्होंने बेटे के टिकट पर कहा कि जिनको लड़ना है और जिनको लड़ाना है, सबको पता है। मिल्कीपुर सीट पर सीएम योगी का कोई असर नहीं पड़ेगा। बोरा खोलिए वहां, वोट लेकर जाइए यहां से।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ