हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ADM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कही ये बड़ी बात

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एडीएम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुरजीत सिंह का शव उनके सरकारी आवास में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद सपा सांसद की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

विज्ञापन
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद। (File Photo)

Ayodhya News: अयोध्या में एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सपा सांसद अवधेश प्रसाद उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। अवधेश प्रसाद ने कहा कि सुरजीत सिंह अच्छे अधिकारी थे। ये घटना दुखद है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में सुरजीत सिंह के परिवार से दुख जाहिर करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कभी भी उनके पास सुरजीत सिंह की शिकायत नहीं पहुंची।

जनता के बीच सुरजीत सिंह लोकप्रिय थे। बता दें कि एडीएम के आवास पर जब नौकरानी पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद मिला था। कई बार बेल बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के अधिकारियों को मेड ने सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया था। दरवाजा खुलने पर सुरजीत गिरे मिले थे। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola