हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: यूपी उपचुनाव से पहले जयंत चौधरी ने चल दी ये चाल! इस डिमांड से BJP के सामने खड़ी हो सकती है चुनौती

UP Assembly By Polls : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यूपी में सबको चौंका दिया था, जहां एनडीए को कम सीटें मिली थीं। अब यूपी में उपचुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं। इस बीच जयंत चौधरी ने बड़ी चाल चल दी।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary

UP Assembly By Polls : लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें इंडिया गठबंधन ने बाजी मार ली। अब राजनीतिक दलों की निगाहें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी हैं। हालांकि, अभी चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक पार्टी ने अपनी चाल चल दी। पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो।

यूपी विधानसभा उपचुनाव में रालोद के जयंत चौधरी ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। वे एनडीए से 3 सीटें चाहते हैं, जिससे भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। इसे लेकर आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि जयंत चौधरी अपने दादा चौधरी चरण सिंह के आजमाए ‘अजगर’ फॉर्मूले को धार देने के लिए नए सिरे से काम कर रहे हैं। अजगर फॉमूले का मतलब है कि आरएलडी अहीर, अनुसूचित और अगड़ा समाज के अलावा जाट, गुर्जर और राजपूत समुदाय को अपने साथ जोड़ने के लिए और ज्यादा काम करेगी। अजगर को साधने से पार्टी का राजनीतिक कद और बढ़ेगा, जिससे एनडीए को भी मजबूती मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola