Sanjay Nishad

CM Yogi के मंत्री ने बढ़ाई BJP की टेंशन, उपचुनाव वाली इन सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

Sanjay Nishad Increased BJP Tension: लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी यूपी में अपने सहयोगियों के दबाव में है। फिलहाल तो ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब निषाद पार्टी ने बीजेपी से 2 सीटें मांगी है।

UP Assembly By Election 2024: लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा। जब वह 70 पार का नारा लगा रही थी और उसे महज 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं पिछले दो कार्यकाल में बीजेपी के साथ रहने वाले घटक दल भी अब उसे आंख दिखा रहे हैं। पहले योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने बयान देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रभाव कम होने की बात कही। इसके बाद अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा और अब निषाद पार्टी के प्रमुख निषाद राज ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 में से 2 सीटों पर अपना दावा ठोंका है। योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मिर्जापुर की मंझवा और अंबेडकर नगर की कटहर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। 403 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने निषाद पार्टी को 15 सीटों दी थी। इनमें मंझवा और कटेहरी सीट भी शामिल थी। ऐसे में पार्टी दोनों सीटों पर अपना दावा ठोंक रही है। कुल मिलाकर बीजेपी की लोकसभा में सीटें घटने का असर अब विधानसभा चुनाव में भी पड़ने वाला है। इसके लिए संकेत अभी से ही मिलने लगे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ