UP Assembly By Election 2024
विज्ञापन

Video: UP का उपचुनाव कैसे जीतेंगे अखिलेश यादव? Rajiv Ranjan का विश्लेषण

उत्तरप्रदेश में उपचुनाव से पहले आजकल सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बयानों के जरिए एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वे लगातार पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटरों पर सवाल उठाकर योगी सरकार को घेर रहे हैं।

UP Assembly By Election 2024: यूपी में विधानसभा उपचुनाव 2024 से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेता एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि मठाधीश और माफिया में कोई फर्क नहीं होता। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गर्मी ठंडा कर देंगे। सीएम ने कहा कि सपा नेता में औरंगजेब की आत्मा घुस आई है।

इस जुबानी जंग को लेकर न्यूज24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि देश के सबसे बड़े सूबे के सीएम और पूर्व सीएम के बीच इस प्रकार की भाषा किसी भी प्रकार से ठीक नहीं कही जा सकती। वहीं बात करें सरकार की तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि यूपी में अखिलेश यादव के शासनकाल में हर जिले में विकास के बहुत काम हुए। हालांकि काम तो बीजेपी के शासनकाल में भी खूब हुए हैं क्योंकि दोनों ही जगहों पर बीजेपी की सरकार है, लेकिन 2024 के चुनाव में सफलता के बाद अखिलेश यादव का हौंसला सातवें आसमान पर हैं। ऐसे में वे अब और ज्यादा बेहतर तरीके से योगी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। आइये जानतें हैं वीडियो के जरिए उन्होंने इसको लेकर और क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ