हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Union Budget 2024: पीएम अन्न योजना को लेकर बड़ा ऐलान, अगले 5 साल तक मिलेगा मुफ्त राशन

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
UNION BUDGET 2024

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में साल 2024-2025 का केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट की शुरुआत उन्होंने महिलाओं, गरीब और किसानों से की। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के लिए हमने सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है। बजट में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर भी बढ़ा ऐलान किया गया है। इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है यानी अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इस योजना से करीब 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री ने एग्रीकल्चर और एग्रीकल्चर से जुड़े सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि पिछले साल के बजट में 1.25 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को 5 किलों तक मुफ्त अनाज मिलता था और अब इस डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola