Pak U19 vs NZ U19: एसीसी अंडर19 एशिया कप 2025 को जीतकर पाकिस्तान की टीम आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 खेलने आई है. उस फॉर्म को पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखा है. जिसके कारण ही बड़ी टीमों के खिलाफ भी वो अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पाक टीम के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा फिलहाल अब्दुल सुभान की हो रही है. इस तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए हैं.
कौन हैं पाकिस्तान के अब्दुल सुभान?
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान ने न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ 6.3 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. जिसके कारण ही उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इस टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 9.44 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए हैं. बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाने में बड़ी परेशानी हो रही है. पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला अब भारत के खिलाफ खेलने वाला है. जहां पर अब्दुल सुभान खतरनाक साबित हो सकते हैं. इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किया है. ऐसे में 1 फरवरी को भारतीय बल्लेबाज इस गेंदबाज को संभल कर खेलना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: Pak U19 vs NZ U19: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, समीर मिन्हास और अब्दुल बने हीरो
इस गेंदबाज के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ें: SL vs ENG: 11 चौके, 9 सिक्स…27 गेंदों में ठोक डाले 90 रन, Harry Brook ने मचाया बल्ले से हाहाकार
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
18 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines