IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और सीरीज भी गंवानी पड़ी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का 27 साल पुराना कीर्तिमान भी ध्वस्त हो गया. दरअसल ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया था.
---विज्ञापन---
भारत ने इस मैदान पर साल 1999 में पहला मुकाबला केन्या के खिलाफ खेला था और 94 रनों से जीता था. इसके बाद 2002 में भारत ने श्रीलंका को 63 रनों से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2007 में इस मैदान पर इंग्लैंड को 9 रनों से पराजित किया था. वहीं, साल 2014 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था. इसके बाद भारत ने विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड को इस मैदान पर 7 विकेट से हराया था. वहीं, अब भारत को साल 2026 में 27 साल बाद हार का सामना करना पड़ा.
---विज्ञापन---