हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: U19 Asia Cup फाइनल में इन 5 ने नाक 'कटाई', ये रहा सबसे बड़ा गुनहगार

U19 Asia Cup 2024 Final: अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों 59 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की नाक कटाई।

विज्ञापन
U19 Asia Cup 2024 Final

U19 Asia Cup 2024 Final: अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब पर अपना कब्जा किया। टीम इंडिया को फाइनल मैच में 59 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के सामने इस मैच को जीतने के लिए 199 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए पूरी टीम 35.2 ओवर में महज 139 रन पर ढेर हो गई थी। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए।

इसके कप्तान मोहम्मद अमान और आयुष मात्रे भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके अलावा निखिल कुमार और हरवंश सिंह ने भी निराश किया। इससे पहले टूर्नामेंट में इन सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन फाइनल में आकर सभी फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान तमीम और इकबाल ने 3-3 विकेट हासिल किए।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola