हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मॉडल दिव्या पाहुजा का कातिल कौन? जानिए- 2 साल बाद कैसे पलटा पूरा केस

2 जनवरी 2024 को 27 साल की दिव्या की गोली लगने से मौत हो गई थी. पुलिस ने बिजनेसमैन अभिजीत को आरोपी बनाया था.

विज्ञापन
2 साल बाद दिव्या की मां और बहन ने कोर्ट में पूरी तरह उल्टा बयान दिया है.

मॉडल दिव्या पाहुजा की मौत को लगभग 2 साल पूरे होने वाले हैं. लेकिन मामला सुलझा नहीं है, बल्कि और ज्यादा उलझता हुआ दिख रहा है. 2 जनवरी 2024 को 27 साल की दिव्या की गोली लगने से मौत हो गई थी. पुलिस ने सबसे पहले बिजनेसमैन अभिजीत को आरोपी बनाया था. अभिजीत ने कहा था कि दिव्या उससे 10 लाख मांग रही थी. इसके अलावा होटल के पैसों के साथ एक लेस्बियन पार्टनर बुलाने की बात कर रही थी. इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में गोली चला दी. फिर उसने दोस्तों के साथ मिलकर शव को नहर में फेंक दिया.

अब क्या नया मोड़?

करीब 2 साल बाद दिव्या की मां और बहन ने कोर्ट में पूरी तरह उल्टा बयान दिया है. दोनों ने कहा कि उन्हें अभिजीत पर बिल्कुल शक नहीं है. उनका दावा है कि दिव्या की मौत के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली का परिवार हो सकता है. लेकिन पुलिस ने इस एंगल से कभी जांच नहीं की.

2 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट ने अभिजीत को शर्तों के साथ जमानत दे दी थी. वकीलों के अनुसार शिकायत करने वाली दिव्या की मां और बहन दोनों ने पुराने आरोप वापस ले लिए हैं. होटल स्टाफ ने कोर्ट में कहा कि पुलिस ने जो सीसीटीवी फुटेज दिखाया वो उनके होटल का नहीं है. इस वजह से कोर्ट ने जांच पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमानत दे दी. दिव्या की बहन नैना जिसने सबसे पहले एफआईआर दर्ज कराई थी. अब वह कह रही हैं कि पुलिस ने मुझसे दबाव में बयान लिखवाया. उसने कहा कि मैंने साइन इसलिए किए क्योंकि मैं बहन की मौत से सदमे में थी. हमारा शक गाडोली परिवार पर है.

विज्ञापन

होटल रिसेप्शनिस्ट का बड़ा दावा

होटल के रिसेप्शनिस्ट दिनेश ने भी बड़ा दावा किया है. दिनेश ने कहा कि 2 जनवरी की रात दिव्या होटल में आई ही नहीं पुलिस को उन्होंने वही दिन के सभी रिकॉर्ड दिखाए थे कोर्ट में दिखाए जा रहे फुटेज को देखकर उन्होंने कहा कि यह वीडियो हमारे होटल का ही नहीं है.

अब देखने वाली बात यह होगी कि असली कातिल कौन निकलता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola