TULA RASHI.jpg

Video: 26 सितंबर से तुला राशि वालों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Libra Horoscope 2026: सितंबर महीने में ग्रहों की स्थिति के अनुसार, तुला राशि के लिए समय कैसा रहेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Libra Horoscope 2026: ग्रहों की स्थिति के लिहाज से सितंबर का महीना तुला राशि के लिए अच्छा रहेगा. इन लोगों को आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी. आय में वृद्धि होगी और मनी मैनेजमेंट के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. खासकर 26 सितंबर के बाद तुला राशि के लिए समय शुभ रहेगा. आपकी राशि में इस समय स्वग्रही शुक्र है और बुध आपके व्यय भाव में स्वग्रही हैं. तुला राशि के लिए सितंबर का महीना आर्थिक स्थिति के लिए मजबूत रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

अगर तुला राशि के कुछ जातकों के लिए महीना अच्छा नहीं रहता है, तो यह उनकी जन्म कुंडली के आधार पर हो सकता है. इन लोगों के लिए ग्रहों की दशा खराब होगी तभी इन्हें लाभ नहीं मिलेगा. अन्यथा सभी लोगों को आमदनी बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं. आप लोगों की कमाई बढ़ेगी और आप लोगों की बचत होगी. यात्रा के योग बन सकते हैं. शनि ग्रह के कारण मेहनत करनी पड़ सकती है. इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कारोबिरियों को मुनाफा हो सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि के लिए उपाय

तुला राशि के लोगों को हनुमान जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी को एक पाव चमेली का तेल, एक पाव पीला सिंदूर चढ़ाएं. इसके साथ ही पुजारी जी को कुछ दक्षिणा अवश्य दें. आपको हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर और चमेली के तेल से लेप करना चाहिए. लड्डू और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं. तुला राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ