Tula Rashifal: तुला राशि के लोगों के लिए सितंबर महीने के आखिरी दिन अच्छे रहने वाले हैं. शादीशुदा जीवन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आप लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी. आप लोगों को पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा. काम में व्यस्त रहने से परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है. लेकिन इससे रिश्ते पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. कोई भी बड़ा फैसला सभी की सलाह से लेना चाहिए.
सेहत पर पड़ सकता है असर
तुला राशि के लोगों के लिए पारिवारिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. हालांकि, आप लोगों पर काम का बोझ बढ़ने से सेहत प्रभावित हो सकती है. लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर में दर्द और अकड़न रह सकती है. बच्चों की सेहत को लेकर के चिंता रहेगी. नियमित जांच कराएं. तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन का ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Video: पितृ पक्ष में इस दिन बन रहा दो तिथियों का संयोग, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कब करें पूर्वजों का श्राद्ध
तुला राशि के लिए उपाय
आप लोगों को मंगलवार के दिन एक पाव पीला सिंदूर और एक पाव चमेली का तेल मदिर में दान करना चाहिए. अगर संभव हो तो, हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर और चमेली के तेल से लेप करें. इसके साथ ही हनुमान जी को रेशमी लाल वस्त्र अर्पित करें. तुला राशि के बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
2 hrs agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
22 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines