30 मिनट में गिरे Trump के 2 जहाज, इसके पीछे China का हाथ?

Helicopter Crash: अमेरिकी नौसेना को रविवार दोपहर साउथ चाइना सी में सिर्फ आधे घंटे के भीतर दो बड़ी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा. अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक FA 18F सुपर फोर्नेट फाइटर जेट और एक एमए 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.

America, US President, Donald Trump, FA 18F, MA 60R Seahawk helicopter, crash, South China Sea, अमेरिका, अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप, FA 18F, एमए 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर, क्रैश, साउथ चाइना सी

Helicopter Crash: अमेरिकी नौसेना को रविवार दोपहर साउथ चाइना सी में सिर्फ आधे घंटे के भीतर दो बड़ी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा. अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक FA 18F सुपर फोर्नेट फाइटर जेट और एक एमए 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. यह दोनों विमान अपने रूटीन ऑपरेशन का हिस्सा थे. अमेरिकी नौसेना की पैसिफिक फ्लट ने बयान जारी कर बताया कि दोनों ही एयरक्राफ्ट ने सामान्य मिशन की तरह उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में संपर्क टूट गया और वे साउथ चाइना सी में दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

दोनों घटनाओं की जांच जारी

एमए 60R हेलीकॉप्टर में तीन क्रू मेंबर सवार थे, जबकि एफए 18F सुपर हनेट में दो पायलट्स थे. राहत की बात यह रही कि सभी पांचों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल दोनों घटनाओं की जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से यह हादसे हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एयरफोर्स वन से टोक्यो यात्रा के दौरान मीडिया से कहा कि शुरुआती जांच में हादसों की वजह खराब ईंधन लग रही है. इसमें किसी साजिश या बाहरी हमले की संभावना नहीं दिख रही और छिपाने लायक कुछ भी नहीं है. पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ