World’s Richest Women Cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत की चर्चे हर जगह है. वहीं, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कमाई लेकर भी चर्चा हो रही है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर पैसों पर बारिश हो रही है. ICC के साथ-साथ BCCI ने भी टीम को बंपर इनाम दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है. तो चलिए हम आपको बताते हैं दुनिया की टॉप-5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों के बारे में.
इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम है. एलिस दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलिस पैरी की नेटवर्थ 13.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 113.4 करोड़ रुपये है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग मौजूद हैं, जिनकी नेटवर्थ 8.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 71.4 करोड़ रुपये है. वहीं, तीसरे नंबर पर क्रिकेट से संन्यास ले चुकीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की कुल नेटवर्थ करीब 40 से 45 करोड़ रुपये के बीच है. इसके बाद चौथे नंबर पर भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं, जिनकी नेटवर्थ 4 मिलियन यूएस डॉलर यानी के 33.6 करोड़ रुपये है. जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर करीब 24.36 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे बड़ा मुकाम! बस इतने रन बनाते ही कर लेंगे विराट कोहली की बराबरी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
18 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 day agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 day agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 days agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines