Cricket News - 2026-05-10T195646.930

101 साल बाद 18 साल के बॉलर ने डेब्यू में हैट्रिक लेकर मचाई तबाही, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं, जिसमें आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूट भी जाते हैं. 10 मई को 18 साल के तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने इतिहास रचा. उन्होंने 101 साल बाद बड़ा करिश्मा किया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Tom Norton: ग्लैमर्गन के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने काउंटी चैंपियनशिप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. समरसेट के खिलाफ टॉम ने हैट्रिक विकेट ली और सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए. इससे पहले काउंटी क्रिकेट में साल 1925 में हैट्रिक ली गई थी. उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. कार्डिफ में चल रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन 17 विकेट गिरे.

विज्ञापन

समरसेट के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टॉम नॉर्टन ने सलामी बल्लेबाज जेम्स रीव को अपना पहला शिकार बनाया. इसके बाद दूसरा शिकार उन्होंने टॉम लैमोनबी को बनाया. वहीं क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आर्ची वॉन गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे. इस तरह उन्होंने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ