हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रसाद में बीफ मिलाने वालों को हो फांसी...Tirupati Mandir विवाद पर क्या बोले बालमुकुंद आचार्य

Tirupati Temple Prasad Controversy: तिरुपति मंदिर में अशुद्ध प्रसाद मिलने का पूरे देश में विरोध हो रहा है। कई संत-महात्माओं ने सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। अब इस फेहरिस्त में महंत बालमुकुंद आचार्य का नाम भी जुड़ चुका है।

विज्ञापन

Balmukunda Acharya on Tirupati Mandir Prasad Controversy: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में मौजूद तिरुपति मंदिर का प्रसाद विवाद लगातार चर्चा में है। मंदिर प्रशासन पर आरोप है कि प्रसाद में मिलने वाले लड्डू में जानवरों का फैट और मछली का तेल मिलाया जा रहा था। YSR जगनमोहन रेड्डी की सरकार में यह घटना घटी है। इसे लेकर जगनमोहन रेड्डी की सरकार अदालत पहुंच गई है। हालांकि इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। कई संत, महंत समेत आम लोगों ने भी इस पर आपत्ति दर्ज की है। इस लिस्ट में एक नाम बालाजी मंदिर के महंत बालमुकुंद आचार्य का नाम भी जुड़ चुका है।

बालमुकुंद आचार्यने प्रसाद में मांसाहार मिलाने वाले लोगों के खिलाफ फांसी की मांग की है। उनका कहना है कि पहले उन्हें इन खबरों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्हें लगा भ्रम फैलाया जा रहा है। मगर जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद वो भी दंग रह गए। अगर ये सच है तो दोषियों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने लाखों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। देखें पूरा वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola