
SA vs AUS: 4 चौके और 8 सिक्स…12 गेंदों में ठोक डाले 64 रन! किंग कोहली के 'दोस्त' ने मचाया बल्ले से कोहराम
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Tim David: 4 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स। यानी 12 गेंदों में सिर्फ चौके-छक्कों से ठोक डाले 64 रन। आईपीएल 2025 में आरसीबी की जर्सी में खेलने वाले विराट कोहली के दोस्त ने बल्ले से कोहराम मचा डाला। 52 गेंदों में टिम डेविड ने ऐसी तबाही मचाई कि मैच का पूरा पासा ही पलटकर रख दिया।
Commentator – some respect has to be shown.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 10, 2025
Tim David – dances down the track. 🤣pic.twitter.com/MkPkScFupM
डेविड ने 83 रनों की आतिशी पारी उस समय खेली, जब कंगारू टीम अपने 6 विकेट सिर्फ 75 के स्कोर पर गंवा चुकी थी। मैच पूरी तरह से प्रोटियाज टीम की मुट्ठी में था। हालांकि, टिम डेविड ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से कंगारू टीम को 178 रनों के सम्मानजनक टोटल तक पहुंचा दिया।
टिम डेविड की पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 17 रनों से धूल चटाने में सफल रही। डेविड के अलावा कैमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 35 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। 269 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए ग्रीन ने 4 चौके और तीन सिक्स लगाए। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: