हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिका के खिलाफ जीत के नायक बने ये 3 भारतीय खिलाड़ी, धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल

IND-A vs USA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तिलक वर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. वहीं, आयुष बदोनी भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से खूब तबाही मचाई. टीम इंडिया-ए ने अमेरिका को 38 रनों से हराया.

विज्ञापन
Tilak Varma

IND-A vs USA: टीम इंडिया-ए ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 38 रनों से रौंद डाला. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 238 रन लगाए. इसके जवाब में अमेरिका की पूरी टीम 200 रन बनाकर ढेर हो गई.

ये भी पढ़ें: 2 देशों की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 5 खिलाड़ी

भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी में एन जगदीशन ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से जमकर महफिल लूटी.जगदीशन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में तूफानी शतक जमाया. विकेटकीपर बल्लेबाज ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 सिक्स जमाए. वहीं, आयुष बदोनी ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया. आयुष ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. फिट होकर लौटे तिलक भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 24 गेंदों 38 रन जड़े. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola