हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेल से छूटने के बाद इस सांसद ने PM Modi पर साधा निशान, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद शेख अब्दुल राशिद जेल से बाहर आए हैं।

विज्ञापन
Engineer Rashid

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद शेख अब्दुल राशिद बाहर आए हैं। बता दें इंजीनियर राशिद के नाम से पहचान रखने वाले इन्हीं सांसद ने लोकसभा 2024 के चुनाव में पूर्व सीएम उमर अब्दु्ल्ला को हराया था। जेल से बाहर आने के बाद सांसद ने कहा कि उनकी लड़ाई लोगों के लिए है, सत्ता के लिए नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उमर अब्दुल्ला की लड़ाई कुर्सी के लिए है लेकिन मेरी लड़ाई लोगों के लिए है।

बता दें सांसद पर 2019 में आतंकी फंडिंग का आरोप है। इस मामले में ही दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है। सांसद ने मीडिया में दिए बयानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशान साधा, उन्होंने कहा कि पीएम की नई कश्मीर वाली कहानी फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 पर मैं अपने लोगों को निराश नहीं करूंगा। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं पीएम मोदी के ‘नया कश्मीर’ के कथन से लड़ूंगा, जो पूरी तरह से विफल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola