Online payment: अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फोन, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी. अब आप केवल अपने अंगूठे से भी किसी को पैमेंट कर सकेंगे. भारत में डिजिडल पेमेंट को आसान बनाने के लिए एक नई तकनीक सामने आई है. जिसमें ना तो आपको कैश रखने की जरूरत पड़ेगी, ना ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नही मोबाइल वॉलेट, इस डिवाइस के आने के बाद आप केवल अपने अंगूठे के निशान से ही पेमेंट कर सकेंगे. इसके लिए भारतीय स्टार्टप कंपनी Proxy द्वारा बनाए जा रहे अनोखे डिवाईस का नाम Thumb Pay रखा है.
क्या है Thumb Pay
जानकारी के अनुसार, Thumb Pay को आधार कार्ड यानि आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम और यूपीआई से जोड़ा गया है. यह डिवाइस Biometric Authentication की मदद से पेमेंट करने की सुविधा देता है. इसके बाद आपको किसी दुकान, पेंट्रोल पंप या अन्य किसी जगह पर पेमेंट करने के लिए सिर्फ इस Thumb Pay डिवाइस पर बने अंगूठे के निशान पर अपना अंगूठा लगाना होगा. जिसके तुरंत बाद पेमेंट हो जाएगी. आपके इस डिवाइस पर अंगूठा लगाते ही, डिवाइस पहचान को आधार से कन्फर्म करेगा. पहचान होने के बाद यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे. इस डिवाइस के उपयोग करने के लिए ना तो आपकों मोबाइल की आवश्यकता होगी और नही QR code की. इस डिवाइस से पेमेंट करना काफी सुरक्षित होगा और पेमेंट होने पर स्पीकर से तुरंत जानकारी भी मिलेगी.
संबंधित खबरें
वाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
13 hrs agoIND vs WI: दूसरे ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
15 hrs agoIPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
1 day ago101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित
1 day agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
1 day agoबढ़ने वाले हैं AC-फ्रिज और वॉशिंग मशीन के दाम, 1 अक्टूबर से महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
2 days agoवनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक दिन में बने 6 शानदार शतक
2 days agoVideo: घर की गलतियां बनती है दरिद्रता का कारण, भूलकर भी न करें ऐसा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines