IND vs WI: क्या खत्म हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट करियर? वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुए नजरअंदाज

IND vs WI: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. तीन खिलाड़ियों को सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है, जिसके बाद उनके लिए टेस्ट टीम में अब वापसी करना आसान नहीं होगा.

Karun Nair

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रविंद्र जडेजा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो देवदत्त पडिक्कल और एन जगदीशन को भी टीम में जगह दी गई है. वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन भी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं. हालांकि, तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें सिलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है. माना जा रहा है इन तीन प्लेयर्स में से दो खिलाड़ियों के लिए टेस्ट टीम में अब वापसी करना आसान नहीं होगा.

इस लिस्ट में पहला नाम करुण नायर का है. नायर को इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह दी गई थी, लेकिन वह एक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे. नायर 33 साल के हो चुके हैं और अब उनके लिए टीम में वापसी कर पाना मुश्किल होगा. वहीं, मोहम्मद शमी को भी एक बार फिर सिलेक्टर्स ने इग्नोर कर दिया है. शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था. इसके बाद से वह टेस्ट टीम में अपनी जगह नहीं बना सके हैं. शमी को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज और इंग्लैंड दौरे पर भी टीम में नहीं रखा गया था. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ