IND vs PAK Hong Kong Sixes: टीम इंडिया ने हांगकांग की धरती पर भी पाकिस्तान को चारों खाने चित कर डाला है. हांगकांग सिक्सेस 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बारिश से प्रभावित मैच में 2 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने छह ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 86 रन लगाए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 3 ओवर में 41 रन बनाए थे, लेकिन तभी बारिश ने खलल डाल दिया, जिसके बाद दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका. डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित कर दिया गया.
बल्लेबाजी में टीम इंडिया की ओर से रॉबिन उथप्पा ने शानदार बैटिंग करते हुए 11 गेंदों में 28 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस इनिंग के दौरान 2 चौके और तीन सिक्स जमाए. वहीं, भरत चिपली ने 13 गेंदों में 24 रनों की धांसू इनिंग खेली. अंतिम ओवरों में दिनेश कार्तिक ने सिर्फ 6 गेंदों में 17 रन जड़ते हुए टीम को 86 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
48 mins ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
16 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
17 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
23 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines