हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: इंग्लैंड में सिर्फ पानी ही पिलाते रह गए ये 3 खिलाड़ी, इन दो का डेब्यू रह गया महज सपना

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ आए तीन खिलाड़ी इस पूरे टूर पर सिर्फ पानी ही पिलाते रह गए।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में चार बड़े बदलाव किए हैं।

बुमराह को आराम दिया गया है और उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर उतरे हैं। वहीं, पंत, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज भी प्लेइंग 11 में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। पंत इंजरी की वजह से पांचवां टेस्ट नहीं खेल रहे हैं।

हालांकि, भारतीय टीम के स्क्वॉड में तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो इस दौरे पर सिर्फ पानी ही पिलाते रह गए। इस लिस्ट में पहला नाम कुलदीप यादव का है। कुलदीप का रिकॉर्ड विदेशी सरजमीं पर कमाल का है, लेकिन उन्हें इस पूरी सीरीज में मौका नहीं मिल सका। अर्शदीप सिंह को शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में चांस नहीं मिला, तो जब मौका मिलने की बारी आई वह चोट की वजह से अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर सके। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें