
WI vs ENG: इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों ने काटा गदर, IPL 2025 में हो सकते हैं मालामाल
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
West Indies vs England: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। तीसरा मुकाबला 14 नवंबर को खेला गया था। इस मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया और साथ ही 3-0 की बढ़त हासिल की।इंग्लैंड ने तीसरे मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया था। इंग्लैंड की ओर से 3 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और जीत के हीरो रहे। अब माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है। इन खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।
सैम करन ने 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए थे। वहीं साकिब महमूद ने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए थे। अब इन खिलाड़ियों पर आईपीएल में करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रैक्टिस सेशन में बुरी तरह चोटिल हुआ यह बल्लेबाज
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: