हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं दुनिया के ये 7 दिग्गज खिलाड़ी, लिस्ट में 4 भारतीयों का नाम

MS Dhoni IPL retirement 2026: आईपीएल 2026 का घमासान शुरू होने वाला है. दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी इस सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हालांकि 7 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए आईपीएल 2026 आखिरी हो सकता है.

विज्ञापन
आईपीएल 2026

MS Dhoni IPL Retirement 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं. 28 मार्च से सीजन की शुरुआत होने जा रही है. सभी 10 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2026 के बाद दुनिया के 7 दिग्गज खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. माना जा रहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर देंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा भी आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. 37 साल के ईशांत शर्मा का भी आईपीएल 2026 आखिरी हो सकता है.

वहीं, केकेआर की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क भी टेस्ट क्रिकेट को महत्व देने के लिए आईपीएल से दूरी बना सकते हैं. इसके अलावा डेविड मिलर और सुनील नरेन भी रिटायरमेंट का फैसला कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले पिता बने दिनेश कार्तिक, नाम का भी किया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola