हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: टीम इंडिया को ये 5 कमजोरी पड़ेगी भारी? इंग्लैंड में हो सकता है 'बंटाधार'

---विज्ञापन---

India vs England: 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ, भारतीय टीम 5 मैचों की होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी। हालांकि भारतीय टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर 5 कमजोरी भारी पड़ सकती है। भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारी पड़ सकती है, क्योंकि वह सभी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं शुभमन गिल का इंग्लैंड में रिकॉर्ड बेहद खराब है। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट मैच में 88 रन बनाए हैं। इसके अलावा शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव काफी कम है। वहीं भारतीय टीम को फील्डिंग में भी दिक्कत हो सकती है। क्योंकि टीम इंडिया को ड्यूक्स गेंद से मैच खेलने का काफी कम अनुभव है। वहीं इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में अनुभव की कमी है। क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Sponsored Links by Taboola