India vs Japan/ Image Source: Screengrab/ Sony

जापान के खिलाफ इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने लूटी महफिल, आखिरी गेंद पर ऐसे मिली जीत

जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. भारत ने आखिरी गेंद पर 2 रनों से बाजी मारी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

India vs Japan: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को ऐतिहासिक टी-20 मैच खेला गया. भारत ने 2 रनों से मुकाबला जीता. लेकिन जापान ने भी भारत को कड़ी टक्कर दी और मुकाबले का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला. भारत की ओर से ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे. हालांकि इसके बाद भी 5 भारतीय खिलाड़ियों ने जापान के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया. भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. इसके अलावा संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9 रन बनाए.

विज्ञापन

गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने भी शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 2 ओवर में 7 रन खर्च किए और आखिरी ओवर में 8 रनों को डिफेंड किया. आखिरी गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी. लेकिन अक्षर ने केवल 1 रन दिया. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा रवि बिश्नोई ने भी औसतन बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

बारिश की वजह से मुकाबला 20 ओवर की बजाय 5-5 ओवर का खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन खर्च किए, जिसके जवाब में जापान 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन ही बना सकी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ