VIDEO: आईपीएल 2025 का बदल सकता है शेड्यूल, सामने आया बड़ा अपडेट
IPL 2025 schedule: आईपीएल 2025 के शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IPL 2025 Schedule: आईपीएल 2025 का पहला मैच आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। फैंस आईपीएल का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आईपीएल 2025 का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। हालांकि जारी किए गए शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है। 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है। इस मैच का शेड्यूल बदल सकता है। दरअसल 6 अप्रैल को रामनावमी का त्योहार है, जिसकी वजह से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने बीसीसीआई से इस मैच के शेड्यूल में बदलाव करने की अपील की है।
स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अधिकारियों से कोलकाता पुलिस ने कहा है कि 6 अप्रैल को होने वाले मैच के लिए सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: