हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पूंछ में आतंकियों की एक और कायराना हरकत, एयरफोर्स के काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

Terror Attack Poonch: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पूंछ में शनिवार को आतंकवादियों ने एक और कायराना हरकत को अंजाम दिया। आतंकियों ने एयरफोर्स के काफिले पर गोलियां बरसाईं। घटना में एयरफोर्स के 5 जवान घायल हुए हैं। वीडियो में देखिए इस हमले की पूरी अपडेट।

विज्ञापन
वायुसेना के वाहन पर गोलियों के निशान

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में शनिवार को आतंकियों ने वायुसेना के एक काफिले को अपना निशाना बना लिया। आतंकियों ने वायुसेना की गाड़ी पर गोलियां बरसाईं। घटना में 5 जवान घायल हुए। इनमें से एक के शहीद होने की खबर है। हमले के बाद राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। वायुसेना के वाहनों को शाहसितार के पास स्थित एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमले में घायल हुए जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित कमांड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन एक जवान शहीद हो गया। बता दें कि जहां पर यह हमला हुआ उस इलाके में एयरफोर्स की गरुड़ स्पेश फोर्सेज को तैनात किया गया है। इस हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने मिलकर ऑपरेशन की शुरुआत की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola