DPL 2025

DPL 2025 में चमके ये 10 युवा खिलाड़ी, धांसू प्रदर्शन से लूटी महफिल, टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी!

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे सीजन में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर जमकर महफिल लूटी। अर्पित राणा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का सीजन खत्म हो चुका है। वेस्ट दिल्ली लायंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को फाइनल में 6 विकेट से धूल चटाई। नीतीश राणा की कप्तानी पारी के दम पर वेस्ट दिल्ली ने पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में कई यंग खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। अर्पित राणा ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने 11 मैचों में कुल 495 रन ठोके।

विज्ञापन

बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी अपनी बैटिंग से खूब महफिल लूटी। उन्होंने 9 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 449 रन जड़े। वहीं, यश ढुल ने भी 8 मैचों में 435 रन ठोकते हुए खूब सुर्खियां बटोरी। मनी ग्रेवाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 11 मैचों में कुल 20 विकेट अपनी झोली में डाले। सिमरजीत सिंह भी 20 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ