हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: मोबाइल कंपनियां यूजर्स को दे सकती हैं तगड़ा झटका, रिचार्ज प्लान महंगे करने की तैयारी

Video: इस साल में मोबाइल यूजर्स को तगड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि कंपनियां अपने प्लान्स में बदलाव कर सकती हैं, जिसका असर सीधा यूजर्स की जेब पर पड़ेगा। जानिए कब तक और कितने प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है?

विज्ञापन

Video: मोबाइल कंपनियां समय-समय पर अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करती हैं। कई बार वह यूजर्स को राहत देने वाला ऑफर लेकर आती हैं, तो कई बार इन बदलावों से यूजर्स की जेब पर सीधा असर पड़ता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में मोबाइल कंपनियां एक बार फिर से अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दे सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनियां रिजार्ज प्लान को महंगा करने की योजना बना रही हैं।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक कंपनियां अपने प्लान्स को 10 से 12 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं। इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव और एनालिस्ट्स ने कहा कि मई में एक्टिव यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी और 5 महीने तक नेट यूजर्स में लगातार बढ़ोतरी के चलते टेलीकॉम कंपनियों की ‘भूख’ बढ़ गई है। यूजर्स की बढ़त देखते हुए कंपनियां फिर से टैरिफ में बढ़ोतरी करने वाली हैं। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: ईरान-इजराइल के बीच फिर होगा युद्ध! खामेनेई ने तैयार किया प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें